कर्नाटक के गडग (Gadag) जिले में एक महिला ने अपना मंगलसूत्र (Mangalsutra) बेच दिया ताकि वह अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए TV खरीद सके. बता दें कि कर्नाटक सरकार (Karnataka) ने आदेश दिए हैं कि Covid-19 संकट के दौरान बच्चे अपनी पढ़ाई TV के माध्यम से जारी रखेंगे. कस्तूरी ने अपना मंगलसूत्र बेचा, इसके एवज में मिले रुपयों से 14 हजार की कीमत का एक टीवी खरीदा. उन्होंने यह टीवी तब खरीदा जब स्कूल टीचर की तरफ से बच्चे को क्लास में शामिल होने के लिए टीवी सेट के बारे में पूछा गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कस्तूरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि मैं रोजाना अपने बच्चों को पड़ोसी के घर नहीं भेज सकती. उनकी पढ़ाई के लिए टीवी जरूरी है. हमारे पास टीवी खरीदने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था. बकौल कस्तूरी, मैं और मेरे पति दोनों दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. कोरोना महामारी के चलते हमारे पास पिछले कई दिनों से न ही काम है और न ही पैसा.
कोरोना : बच्चों के पास नहीं थे स्मार्टफोन तो सरकारी स्कूल के टीचरों ने निकाला पढ़ाने का अनोखा तरीका
उन्होंने बताया कि मंगलसूत्र बेचने से हमें 20 हजार रुपये मिले हैं. जिसमें से 14 हजार रुपये का टीवी हमने खरीदा. मुस्कुराते हुए उन्होंने बताया कि हम हमारे बच्चे अपने घर पर ही पढ़ सकेंगे. वहीं कस्तूरी की बेटी का कहना है कि पिछले कई महीनों से हमारे पास टीवी नहीं था. अब हमारे पास ये आ गया है, हम खूब पढ़ाई करेंगे और मां के लिए बड़ा मंगलसूत्र खरीद सकेंगे.
Video: महाराष्ट्र के स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू, लेकिन सभी छात्रों के पास नहीं स्मार्टफोन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं