कर्नाटक : दस विधायक येदियुरप्पा कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे, आज लेंगे शपथ

सीएम येदियुरप्पा ने कहा- पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दस विधायकों को मंत्री बनाने का निर्णय किया गया

कर्नाटक : दस विधायक येदियुरप्पा कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे, आज लेंगे शपथ

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो).

खास बातें

  • बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव जीतने वाले दस विधायक बनेंगे मंत्री
  • कांग्रेस-जद (एस) छोड़कर बीजेपी में आए थे 11 नेता
  • अथनी के विधायक महेश कुमाथल्ली मंत्री नहीं बनाए जाएंगे
बेंगलुरु:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले और पार्टी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले दस विधायकों को बृहस्पतिवार को कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दस विधायकों को बृहस्पतिवार को मंत्री बनाने का निर्णय किया गया है.

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जो शपथ लेंगे वे कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक हैं और दिसम्बर में हुए विधानसभा उपचुनावों में उन्होंने जीत हासिल की थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस- जद (एस) छोड़कर आने वाले 11 नेताओं में से केवल अथनी के विधायक महेश कुमाथल्ली को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा. येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि छह फरवरी को ‘दस और तीन' विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

जब लिंगायत धर्मगुरु पर भड़क गए येदियुरप्पा, 'आपकी मांगों के हिसाब से काम नहीं कर सकता...'

VIDEO : येदियुरप्पा ने कर्नाटक के उपचुनाव का इम्तिहान पास किया

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)