विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2020

कर्नाटक की एक अदालत ने मुख्यमंत्री BS येदियुरप्पा को भेजा समन, जानें क्या है मामला

कर्नाटक की एक अदालत ने पिछले साल हुए उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) को समन जारी किया है.

कर्नाटक की एक अदालत ने मुख्यमंत्री BS येदियुरप्पा को भेजा समन, जानें क्या है मामला
कर्नाटक की अदालत ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ जारी किया समन. (फाइल फोटो)
बेंगलुरु:

कर्नाटक के बेलगावी जिले की एक अदालत ने पिछले साल हुए उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) को समन जारी किया है. अदालत ने आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया और साथ-साथ बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त को मुख्यमंत्री के खिलाफ समन जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही 'समन पर एक सितंबर, 2020 तक जवाब मांगा.'

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में जारी है दिग्गजों की जंग - येदियुरप्पा बनाम शाह

पिछले साल 23 नवंबर को गोकाक के वाल्मिकी स्टेडियम में एक चुनाव रैली के दौरान येदियुरप्पा ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए वीरशैल लिंगायत समुदाय से वोट नहीं बंटने देने की अपील की थी. बाद में एक मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने यद्यपि मामले को बंद करने की रिपोर्ट दायर की थी, लेकिन गोकाक के प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) वीरेश कुमार सीके ने उसे खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के मंत्री ने महिला को कहे आपत्तिजनक शब्‍द तो CM येदियुरप्‍पा ने लगाई फटकार, दी चेतावनी..

अदालत ने कहा, 'इस मामले में अदालत समझ गई है कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही आगे बढ़ाने तथा जन प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 123 (3) एवं भादंसं की धारा 171 (एफ) के तहत दंडनीय अपराध मामले में सुनवाई के लिए 'बी' अंतिम रिपोर्ट में पर्याप्त सामग्री है.' 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BS Yediyurappa, Karnataka, Karnataka Court, Violating Election Code
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com