विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2022

कर्नाटक ने कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा, रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा केस 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 165 नए ओमिक्रॉन केस मिले हैं. कुल ओमिक्रॉन के मरीज राज्य में 931 हो गए हैं. वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 40,805 नए मरीज मिले हैं.

कर्नाटक ने कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा, रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा केस 
कर्नाटक के कोरोना के मामले महाराष्ट्र से ज्यादा
नई दिल्ली:

कर्नाटक ने कोरोनावायरस के नए मामलों में महाराष्ट्र को भी काफी पीछे छोड़ दिया है. कर्नाटक में 50,210 नए मरीज रविवार को मिले हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के 40 हजार के करीब मरीज मिले हैं. कर्नाटक में पॉजिटिविटी रेट 22.7 फीसदी पर पहुंच गया है. इनमें से आधे से ज्यादा कोविड केस अकेले बेंगलुरु में मिले हैं. बेंगलुरु में 26,299 कोरोना केस मिले हैं. कर्नाटक में कोविड के एक्टिव केस 3.57 लाख से ज्यादा हो गए हैं. कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 22,842 मरीज कोरोना से उबरे हैं.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 165 नए ओमिक्रॉन केस मिले हैं. कुल ओमिक्रॉन के मरीज राज्य में 931 हो गए हैं. वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 40,805 नए मरीज मिले हैं. जबकि 44 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में कुल एक्टिव केस 2.93 लाख हो गए हैं. कोरोना से 27,377 मरीज पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं.  महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.95 लाख के करीब टेस्ट हुए हैं. कुल 7.33 करोड़ कोविड टेस्ट अब तक हो चुके हैं.

मुंबई में महज 2550 नए मरीज मिले हैं. जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है. हालांकि पूरे मुंबई सर्किल में 6665 कोरोना के नए केस मिले हैं. वहीं तमिलनाडु में कोरोना के 30580 नए कोरोना मरीज मिले हैं, इनमें से चेन्नई में 6383 मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 40 मरीजों की मौत भी हुई है. कोयंबटूर में 3912 मरीज मिले हैं. राज्य में दो लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Corona Cases, Maharashtra Corona Cases, Tamil Nadu Covid Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com