यह ख़बर 07 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ईश्वरप्पा ने कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

खास बातें

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
बेंगलुरु:

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘मैंने नए अध्यक्ष की नियुक्ति का रास्ता साफ करने के लिए पद छोड़ा है। मैंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को इस्तीफा भेज दिया है।’’ भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रभावशाली कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले ईश्वरप्पा ने पार्टी नेतृत्व को बताया कि वह राज्य इकाई के अध्यक्ष और मंत्री के रूप में दो जिम्मेदारियों को संभाल पाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

राज्य में आगामी मई महीने में विधानसभा चुनाव होना है। 65 साल के ईश्वरप्पा ने साल 2010 में येदियुरप्पा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था, लेकिन जगदीश शेट्टार के मंत्रिमंडल में वह फिर शामिल हो गए। वह उपमुख्यमंत्री की भूमिका में थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने कहा कि भाजपा नेता अरुण जेटली के शुक्रवार को यहां आने की उम्मीद है। वह नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।