जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से उनके निवास पर भेंट की

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से उनके निवास पर भेंट की

राहुल गांधी के तुगलक लेन स्थित आवास के बाहर कन्हैया कुमार।

नई दिल्ली :

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के अपने दौरे से पहले जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विवि छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। गौरतलब है कि कन्हैया कुमार को पिछले माह देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनका बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला के मित्रों के साथ मिलने का कार्यक्रम है।

---- ---- ----- ---- --- ---- ---- ----
वेमुला के दोस्तों से मिल पाएंगे कन्हैया? अधिकारियों ने कहा- अनुमति नहीं, छात्र बोले- परमिशन की जरूरत नहीं
---- ---- ----- ---- --- ---- ---- ----

यह मुलाकात यूनिवर्सिटी कैंपस की उस जगह पर होनी है जहां 26 वर्षीय रोहित की याद में स्‍मारक का निर्माण कराया गया है। गौरतलब है कि रिसर्च स्‍कॉलर ने कथित तौर पर यूनिवर्सिटी प्रशासन के कथित उत्‍पीड़न के खिलाफ रोहित वेमुला ने जनवरी में खुदकुशी कर ली थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)