जस्टिन बीबर एक चार्टेड प्लेन से देर रात 1.30 बजे मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पहुंचे (फाइल फोटो)
- 6 मई को दुबई में प्रोग्राम करने के बाद भारत पहुंचे हैं बीबर
- 45 हजार से ज्यादा लोग लाइव देखेंगे जस्टिन बीबर को
- शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं मुंबई पुलिस ने
मुंबई:
पॉप दुनिया में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके अंतर्राष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर अपने दल के साथ मुंबई पहुंच गए. 23 वर्षीय युवा गायक देर रात 1.30 बजे एक चार्टेड प्लेन के द्वारा कलीना एयरपोर्ट पहुंचे. गुलाबी रंग की हूडि पहने बीबर जैसे ही एयरपोर्ट से निकले तो उनके चाहने वालों उनका जोरदार स्वागत किया. जस्टिन की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग देर रात एयरपोर्ट के बाहर खड़े हुए थे. जस्टिन को सलमान खान के बॉडीगार्डों 'शेरा' ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ था.
एयरपोर्ट से बीबर कार में सवार होकर सीधे होटल लोअर परेल पहुंचे. उनकी बैकस्टेट टीम और सुरक्षा टीम पहले से ही होटल पहुंच चुकी थी. दुबई में 6 मई को अपनी प्रस्तुति देने के बाद ‘लव योरसेल्फ’ गायक बीबर आज यहां मुंबई में अपना शो पेश करेंगे. 23 वर्षीय ग्रैमी विजेता गायक डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज शाम 'पर्पज वर्ल्ड टूर' में अपना जादू बिखेरेंगे. बीबर अपनी चौथी एल्बम ‘पर्पस’ के प्रचार के लिए टूर कर रहे हैं.
बीबर ने दुबई में ट्विटर पर अपने उत्साह के बारे में बताते हुए कहा, ‘दुबई अद्धितीय है, अगला पड़ाव भारत है. आप तैयार हो?’
बीबर को लाइव देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है और मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है. नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया कि सुरक्षा में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. कंसर्ट के बाद बीबर अगले दो दिन में नई दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Love Yourself, Justin Bieber, Kalina Airport, Salman Khan's Bodyguard Shera, Purpose World Tour, DY Patil Stadium