विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा ने विदाई समारोह में हिस्सा लेने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा ने विदाई समारोह में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को जस्टिस अरुण ने चिट्ठी लिखकर सूचित किया कि वो अपने लिए विदाई समारोह नहीं चाहते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा ने विदाई समारोह में हिस्सा लेने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट- फाइल फोटो
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा ने विदाई समारोह में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को जस्टिस अरुण ने चिट्ठी लिखकर सूचित किया कि वो अपने लिए विदाई समारोह नहीं चाहते हैं.

प्रशांत भूषण के खिलाफ 2009 के अवमानना केस में सुनवाई टली, SC की नई बेंच करेगी सुनवाई

जस्टिस अरूण मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले उनके विदाई समारोह में शामिल होने से मना तो किया साथ ही यह भी कहा कि कोरोना संकट काल के मद्देनज़र वह समारोह का आयोजन नहीं चाहते क्योंकि उनकी अंतरात्मा इसकी अनुमति नहीं देती.

प्रशांत भूषण के वकील बोले, इतिहास बीते वर्षों को बार-बार देखेगा, तो SC ने कहा - हम ज्योतिषी नहीं

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरूण मिश्रा दो सितंबर को रिटायर हो रहे हैं और उन्होंने वादा किया है कि वो हालात सामान्य होने पर बार के पास आएंगे और अपना सम्मान पेश करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justice Arun Mishra, Farewell Ceremony, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com