विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2011

'न्यायपालिका-विधायिका में भ्रष्टाचार से निजात की जरूरत'

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने न्यायपालिका और विधायिका में भ्रष्टाचार पर बुधवार को चिंता जताते हुए इससे निजात पाने की जरूरत बताई।
New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने न्यायपालिका और विधायिका में भ्रष्टाचार पर बुधवार को चिंता जताते हुए इससे निजात पाने की जरूरत बताई। सिंह ने इलेक्ट्रानिक मीडिया से संवाद के दौरान कहा, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के संबंध में, जीवन के किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार, चाजे वह न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका में हो, देश के सभी विचारशीन लोगों के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा, ..इसलिए मैं अकेला व्यक्ति नहीं हूं जो यह कह रहा हूं कि यदि भ्रष्टाचार है, चाहे वह न्यायपालिका, कार्यपालिका या किसी अन्य क्षेत्र में, हमें इससे निजात पानी चाहिए। उनकी टिप्पणी भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश केजी बालकृष्णन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर किए गए सवाल के जवाब में आयी। बालाकृष्णन इस समय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
न्यायपालिक, मनमोहन, विधायिका, Judiciary, Legislature, Manmohan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com