गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुई दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले में बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) सीबीआई की याचिका पर फैसला सुनाएगा. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कोयला घोटाले के एक मामले में विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. भारतीय क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला खेलेगी. अगर आज भारतीय टीम हार जाती है तो वह सीरीज भी गंवा देगी. उधर, निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी विस्तारा ने इसी सप्ताह दिल्ली-मुंबई उड़ान के दौरान नाबालिग अभिनेत्री से एक व्यक्ति द्वारा कथित छेड़छाड़ के मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप दी है. ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के एक ड्राइव थ्रू नाम की शराब की दुकान के बाहर एक खाली बॉक्स में करीब चार फीट लंबा जहरीला सांप छिपा था. सांप की खबर पता चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया.
1- प्रद्युम्न हत्याकांड: आरोपी छात्र पर 'बालिग या नाबालिग' की तरह चलेगा केस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का फैसला आज

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुई दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले में बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) सीबीआई की याचिका पर फैसला सुनाएगा. सीबीआई ने जेजेबी में याचिका दाखिल करके मांग की थी इस मामले में गिरफ्तार नाबालिग आरोपी पर बालिग की तरह मुकदमा चले. इतना ही नहीं सीबीआई ने बोर्ड से नाबालिग आरोपी के उंगलियों के निशाना लेने की भी मांग की थी. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सीबीआई और नाबालिग आरोपी के वकील की दलीलें सुनने के बाद आठ दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
2- कोयला घोटाला: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को जेल या राहत, अदालत का फैसला आज
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कोयला घोटाले के एक मामले में विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश भरत पराशर ने बुधवार को सभी आरोपियों को फैसला सुनाए वक्त अदालत में मौजूद रहने का आदेश दिया है.
3- IND VS SL : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज, टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

पहले वनडे में श्रीलंका से मिली करारी हार के बाद आज भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतने को उत्सुक होगी. पहले वनडे में भारत को श्रीलंका ने सात विकेट से हराया था. भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था. इस मैच में धोनी ने 65 रनों की पारी खेली थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला गया पहला मैच भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा था. इस लिहाज से रोहित शर्मा की कप्तानी का आज फिर से टेस्ट होगा. भारतीय टीम किसी कारणवश आज का मुकाबला नहीं जीत पाती है तो वह सीरीज भी गंवा देगी. वहीं, श्रीलंका ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है. भारतीय टीम बुधवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में श्रीलंकाई आक्रमण के खिलाफ नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी.
4- नाबालिग अभिनेत्री से छेड़छाड़ मामला: विस्तारा एयरलाइंस ने अंतिम रिपोर्ट में कहा- किसी कर्मचारी पर नहीं की गई कार्रवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

