विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2014

झारखंड : जेल से भागने की कोशिश में दो विचाराधीन कैदी मारे गए

झारखंड : जेल से भागने की कोशिश में दो विचाराधीन कैदी मारे गए
The prison is Chaibasa from where these men tried to escape
चायबासा (झारखंड):

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चायबासा स्थित एक जेल से भागने की कोशिश कर रहे दो विचाराधीन कैदी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए, जबकि कम से कम 13 अन्य भागने में कामयाब रहे।

पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हन) मोहम्मद नेहाल ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब आज अदालत की सुनवाई में पेश करने के बाद कैदियों को वापस लाकर उनकी गिनती की जा रही थी।

जेल परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागने का प्रयास कर दो कैदियों पर गोलीबारी की जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सीमाओं को सील कर दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, चायबासा, जेल से फरार, झारखंड जेल, Jharkhand, Chaibasa Jail, Chaibas, Prison Escape, Jail Break
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com