- सीएम रघुबर दास और हेमंत सोरेन के बीच शुरू हुआ ट्विटर युद्ध
- आपने वो करा जो 14 महीने की मेरी सरकार सोच नहीं सकती थी- सोरेन
- 19 में 16 साल आपकी सरकार रही और आप मंत्री से मूर्खमंत्री बने- सोरेन
राज्य में मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुबर दास (Raghubar Das) और विपक्ष के उम्मीदवार हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के बीच मुकाबला है. रघुवर दास ने ट्विटर पर लिखा, '5 साल में झारखण्ड ने वो सब मुमकिन कर दिखाया है जो जेएमएम और कांग्रेस के राज में नामुमकिन लगता था. झारखण्ड भ्रष्टाचार मुक्त हुआ, घर-घर बिजली पहुंची, महिलाएं सशक्त हुईं, किसानों के घर खुशहाली लौटी. झारखण्ड के विकास के लिए हम यूं ही दिन-रात काम करते रहेंगे.' इस ट्वीट के बाद रघुवर दास ने हैशटैग के साथ लिखा 'अबकी बार 65 पार.'
झारखंड : भ्रष्टाचार का उजागर करने वाले BJP नेता सरयू राय 'होल्ड' पर, और उसी केस के आरोपी को टिकट
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
रघुबर के जवाब में विपक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर ही उन पर निशाना साधा है. हेमंत ने कहा, 'बिल्कुल, आपने वो कर दिखाया जो 14 महीने की मेरी सरकार सोच नहीं सकती थी. जैसे हाथी उड़ा दी आपने. एक भी JPSC नहीं करवा पाए. कम्बल, डस्टबीन समेत अलकतरा भी लूटा. 65 लोगों की भूख से मौत हुई. युवाओं की आत्महत्या का रिकॉर्ड बना.'
जनता ज़रूर याद दिलाएगी आपको अगले महीने
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 10, 2019
19 में 16 साल आपकी सरकार रही और आप मंत्री से मूर्खमंत्री बने
5 साल की पूरी सत्ता मिली-आप चाहते तो झारखण्ड की सूरत बदल देते पर आपके पास वो ‘हुनर' नहीं है - और ना हीं क़ाबिलियत - है तो बस ठसक, घमंड और तानाशाही रवैया 3/3#अबकी_बार_ठगुबर_पार
हेमंत ने कहा, 'आंगनबाड़ी बहनों को बेरहमी से पीटा गया. पारा-शिक्षकों पर गोलियां चलवाईं. बरवाडीह में निहत्थे युवाओं को मारा. 14000 स्कूल बंद कर दारू की दुकान खोली गईं. बिजली की दरें दुगनी कीं पर व्यस्था नहीं सुधरी. आपने राज्य को लिंचिंग पैड बना दिया. आपके और भी कारनामे हैं गिनाने को.'
बिल्कुल, आपने वो कर दिखाया जो 14 महीने की मेरी सरकार सोच नहीं सकती थी
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 10, 2019
जैसे ~
- हाथी उड़ा दी आपने
- एक भी JPSC नहीं करवा पाए
- कम्बल/डस्टबीन समेत अलकतरा भी लूटा
- 65 लोगों की भूख से मौत से शर्मसीं किया हमें
- युवाओं की आत्महत्या का रिकोर्ड बनाया
1/3 https://t.co/qR2EwNivMo
Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, उरांव लड़ेंगे लोहरदगा से चुनाव
उन्होंने कहा, 'जनता जरूर याद दिलाएगी आपको अगले महीने. 19 में 16 साल आपकी सरकार रही और आप मंत्री से मूर्खमंत्री बने. 5 साल की पूरी सत्ता मिली. आप चाहते तो झारखण्ड की सूरत बदल देते पर आपके पास वो ‘हुनर' नहीं है और ना ही काबिलियत. है तो बस ठसक, घमंड और तानाशाही रवैया.' सोरेन ने हैशटैग के साथ लिखा 'अबकी बार ठगुबर पार'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं