झारखंड के रामगढ़ में भारतीय गैस प्राधिकार लिमिटेड (गेल) की पाइपलाइन बिछाने की एक परियोजना में कार्यरत दो निजी सुरक्षाकर्मियों की तीन मई को हुई अपहरण की घटना में चार और अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इन्हें मिलाकर अब तक इस मामले में कुल 13 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को यहां बताया कि बीती रात इस मामले में पुलिस ने चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि 15 सदस्यों वाले गिरोह के कुल 13 अपराधियों को अबतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पूर्व दो जून को पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने बताया कि तीन मई को रामगढ़ से बोकारो के बीच बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन परियोजना की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को अपराधियों ने अगवा कर लिया था जिनमें से एक को उन्होंने एक दिन बाद और दूसरे को पुलिस की छापामारी के दबाव में 19 दिनों बाद 22 मई को रिहा किया था.
इन सुरक्षाकर्मियों का अपहरण करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को हथियार समेत पुलिस ने दो जून को रामगढ़ के गोला पुलिस थाना क्षेत्र से भैरवी नदी के किनारे जंगल से पकड़ा था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं