विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

झारखंड के CM हेमंत सोरेन चला रहे हैं हाईटेक सरकार, ट्विटर पर मिल रही है शिकायत तो ट्विटर से ही दे रहे हैं अधिकारियों को निर्देश

हाल ही में सत्ता में आने वाली झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ट्विटर के माध्यम से ही जन समस्याओं का लगातार समाधान कर रहे हैं.

झारखंड के CM हेमंत सोरेन चला रहे हैं हाईटेक सरकार, ट्विटर पर मिल रही है शिकायत तो ट्विटर से ही दे रहे हैं अधिकारियों को निर्देश
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

हाल ही में सत्ता में आने वाली झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ट्विटर के माध्यम से ही जन समस्याओं का लगातार समाधान कर रही है. पदभार संभालने के बाद हालांकि अब तक राज्य मंत्री परिषद में विभागों का भी बंटवारा नहीं हो पाया है लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई समस्याओं का ट्विटर पर ही आदेश दे कर समाधान कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रामगढ़ के प्रधान सामत मुंडा नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर बताया कि रामगढ़ में सुदखोरो ने रिटायर सीसीएलकर्मी बीरू मांझी का पुरा पैसा हड़प लिया है, सदमे मे बीरू की मौत हो गई! और उसका बेटा भी मौत के कगार पर है. दिव्यांग पत्नी भीख मांगकर अपना और बेटे का पेट चला रही है.

5joa7f6g

मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सीएम ने रामगढ़ के डीसी को आदेश दिया कि कृपया मामले की पूरी जांच कर दोषियों पर कड़ी करवाई करते हुए बीरू मांझी जी के परिवार को उपयुक्त सहायता प्रदान करें.

सीएम के आदेश पर डीसी ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए कहा " सर, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम को पीड़ित परिवार से मिलकर जांच के लिए भेज दिया गया है. अविलंब आवश्यक कार्रवाई की जा रही है".

hub5sak8

इससे पहले भी हेमंत सोरेन ने चतरा के व्यक्ति के इलाज को लेकर आयी शिकायत का समाधान ट्विटर के माध्यम से ही किया था.  धनबाद की एक छात्रा को फॉर्म भरने में हो रही आर्थिक परेशानी को भी उनके निर्देश पर दूर किया गया था. बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी कई मौकों पर ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की थी. 

गौरतलब है कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला था. जिसके बाद हेमंत सोरेने ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

VIDEO:शाहीन बाग में सड़क पर ही खुली लाइब्रेरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hemant Soren, JMM, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com