विज्ञापन
This Article is From May 14, 2019

जेट एयरवेज के CEO विनय दुबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह...

जेट एयरवेज (Jet Airways) के सीईओ विनय दूबे (Vinay Dube) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

Also Read in
जेट एयरवेज के CEO विनय दुबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह...
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

जेट एयरवेज (Jet Airways) के सीईओ विनय दूबे (Vinay Dube) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. इससे पहले आज ही जेट एयरवेज के उप सीईओ एवं सीएफओ अमित अग्रवाल ने भी इस्तीफा दे दिया था. विमानन कंपनी ने बताया था कि अग्रवाल का इस्तीफा 13 मई से प्रभावी है.

जेट एयरवेज को उबारने का 'रोजा' प्लान : अब कंपनी के कर्मचारी ही बनेंगे साझेदार और मालिक

जेट एयरवेज (Jet Airways News) ने एक नियामक दाखिल में कहा, 'हम सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सीएफओ अमित अग्रवाल ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जो 13 मई से प्रभावी है.' विमानन कंपनी ने मध्य अप्रैल में नकदी की समस्या के कारण अस्थायी तौर पर परिचालन बंद कर दिया था. पिछले एक महीने में कंपनी के अधिकतर बोर्ड सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है.

Video: मुंबई में जेट एयरवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jet Airways, Jet News, Vinay Dube, Vinay Dube Resigns, Jet Airways News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com