मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए NEET और JEE की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है. इसके साथ ही NEET और JEE परीक्षाओं के लिए नई तारीख़ों का ऐलान किया गया है. जेईई मेन की परीक्षा 1-6 सितंबर, 2020 के बीच जबकि जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर, 2020 को होगी. इसी तरह NEET परीक्षा 13, 2020 सितंबर को आयोजित की जाएगी.केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है-छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने JEE और NEET परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. JEE Main की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. JEE एडवांस्ड की परीक्षा 27 सितंबर को और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी.
Keeping in mind the safety of students and to ensure quality education we have decided to postpone #JEE & #NEET examinations. JEE Main examination will be held between 1st-6th Sept, JEE advanced exam will be held on 27th Sept & NEET examination will be held on 13th Sept. pic.twitter.com/klTjtBxvuw
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 3, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शिक्षा मंत्रालय ने एक्सपर्ट पैनल से गुरुवार को समीक्षा करके रिपोर्ट देने के लिए कहा था, इसके तहत पैनल ने कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं की तारीख़ आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था. पहले शिक्षा मंत्रालय ने JEE Main की परीक्षा की तारीख 18 जुलाई और NEET की परीक्षा की तारीख़ 26 जुलाई को रखी थी . JEE परीक्षा के लिए 9 लाख और NEET के लिए 16 लाख बच्चों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. कोरोना की महामारी के चलते छात्र लगातार परीक्षाओं की तारीख़ बढ़ाने की मांग कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं