विज्ञापन
20 days ago

JEE Advanced 2026 LIVE Updates: JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा बस कुछ ही देर में शुरू होने जा रही है. पेपर 1 के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू हो गए हैं उम्मीदवार सुबह 8:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं. पेपर 1 ठीक सुबह 9:00 बजे शुरू हो जाएगा. एक बार गेट बंद होने के हाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है.  भारत के 221 शहरों और दो इंटरनेशनल सेंटर्स पर JEE एडवांस्ड 2026 आयोजित किया गया है. 

BTech, BS और BArch प्रोग्राम्स के लिए यह एंट्रेंस एग्जाम है. ये एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होता है. आज एग्जाम दो शिफ्ट में होगा,  पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना JEE एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं.

JEE Advanced 2026 LIVE Updates:

JEE Advanced 2026 Live: 'NEET ने हमारा भरोसा हिला दिया'

JEET Advanced 2026 Live: सेंटर्स के बाहर खड़े माता-पिता ने कहा, "NEET ने हमारा भरोसा हिला दिया है, हम दुआ कर रहे हैं कि यहां ऐसा कुछ न हो.

आंसर-की कब होगी जारी

एग्जाम खत्म होने के बाद कई कोचिंग संस्थान स्मृति-आधारित  आंसर-की जारी करेंगे.

JEE Advanced Live: पेपर का विश्लेषण

परीक्षा समाप्त होने के बाद, JEE Advanced 2026 के पूरे पेपर का विश्लेषण किया जाएगा. जिसके आधार पर छात्र अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने नंबर आएंगे

JEE Advanced Live: कब जारी होगा रिजल्ट

JEE Advanced 2026 परीक्षा का रिजल्  1 जून, 2026 को घोषित किया जाएगा.

JEE Advanced LIVE: पिछले साल कितने बच्चों ने किया था JEE एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई

JEE Advanced LIVE:  JEE एडवांस्ड 2025 के नतीजे 2 जून 2025 को घोषित किए थे. दोनों पेपर देने वाले 1,80,422 स्टूडेंट्स में से कुल 54,378 कैंडिडेट क्वालिफाई हुए.

JEE Advanced LIVE: कितने बजे शुरू होगा दूसरा पेपर

JEE Advanced: पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा. पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा.

JEE Advanced 2026 LIVE: 2.5 लाख उम्मीदवार दे रहे हैं ये परीक्षा

IIT रुड़की इस साल JEE Advanced 2026 का आयोजन कर रहा है. JEE Main 2026 पास कर लगभग 2.5 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं.

JEE Advanced Exam Live: परीक्षा के ड्रेस कोड क्या है

जो उम्मीदवार ये परीक्षा देने वाले हैं वो हल्के और सादे कपड़े पहनकर ही एग्जाम सेंटर पर जाएं. जूते-चप्पल में सिर्फ़ खुली चप्पलें या सैंडल ही पहनें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com