विज्ञापन

UPSC से लेकर NEET और JEE तक...कौन सी परीक्षा सबसे मुश्किल, क्या है इन बड़ी परीक्षाओं का Success Rate?

UPSC, NEET और JEE में से कौन सी परीक्षा सबसे कठिन है? जानें इन बड़ी परीक्षाओं का चौंकाने वाला सक्सेस रेट और कंपटीशन का पूरा गणित.

UPSC से लेकर NEET और JEE तक...कौन सी परीक्षा सबसे मुश्किल, क्या है इन बड़ी परीक्षाओं का Success Rate?
सरकारी मेडिकल सीटों (MBBS) के लिए लगभग 0.25% से 0.5%.

UPSC, NEET JEE Exams Success Rate : भारत में सरकारी नौकरी और बड़े कॉलेजों में एडमिशन पाना आसान नहीं है. हर साल देश के करोड़ों युवा इन परीक्षाओं को पास करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं, तब कहीं जाकर सफलता मिलती है.  लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC, नीट (NEET) और जेईई (JEE) में से सबसे कठिन परीक्षा कौन सी है? और इनका सक्सेस रेट क्या है? अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम इसी पर बात करने जा रहे हैं. जिससे आपका अंदाजा लग जाएगा ये तीनों परीक्षाएं पास करना आसान नहीं है.

 UPSC (सिविल सेवा परीक्षा)

देश में IAS, IPS और IFS बनने का रास्ता इस परीक्षा से होकर गुजरता है. इसे भारत की सबसे प्रतिष्ठित और मुश्किल परीक्षा माना जाता है. इसके सक्सेस रेट की बात करें तो  लगभग 0.1% से 0.2% है. आपको बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए हर साल करीब 10 से 11 लाख उम्मीदवार फॉर्म भरते हैं, जिनमें से केवल 1,000 के आसपास ही चुने जाते हैं. 

तीन चरणों (प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू) में होने वाली यह परीक्षा कैंडिडेट के धैर्य और ज्ञान की आखिरी सीमा तक परीक्षा लेती है.

 IIT-JEE (Advanced)

वहीं, जो लोग देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजस में पढ़ने का सपना होता है, उन्हें आईआईटी जी परीक्षा से गुजरना पड़ता है. आपको बता दें कि हर साल JEE Main में करीब 12 से 14 लाख छात्र बैठते हैं. उनमें से टॉप 2.5 लाख छात्र JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करते हैं. यह एग्जाम लगभग 17,000 आईआईटी सीटों के लिए  होता है. इसके सवाल इतने घुमावदार होते हैं कि कॉन्सेप्ट बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर होना जरूरी है.इसके सक्सेस रेट की बात करें तो लगभग 0.5% से 1% होता है.

NEET-UG

डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले देश के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए यह इकलौता दरवाजा है. इसका सक्सेस रेट सरकारी मेडिकल सीटों (MBBS) के लिए 5 परसेंट से कम है. इस परीक्षा में लगभग में 24 से 25 लाख छात्र बैठते हैं. 

अगर हम विशुद्ध रूप से सिलेबस और परीक्षा के पैटर्न की बात करें, तो UPSC सबसे कठिन है क्योंकि इसका दायरा असीमित है. दुनिया में जो कुछ भी घट रहा है, वह UPSC का सिलेबस है. लेकिन अगर हम सक्सेस रेट और कंपटीशन की भीड़ को देखें, तो UPSC के बाद NEET और JEE भी उतने ही मुश्किल हैं. UPSC में जहां कामयाबी की दर 1000 में से सिर्फ 1 या 2 उम्मीदवारों की है, वहीं NEET में एक सरकारी सीट के लिए लाखों बच्चों से लड़ना पड़ता है.
 

यह भी पढ़ें- AIIMS से CMC तक, मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश के सबसे शानदार कॉलेज, जहां से निकलते हैं बड़े डॉक्टर और रिसर्चर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com