यह ख़बर 29 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जनता दल सेक्युलर ने किया तीसरे मोर्चे के विचार का समर्थन

खास बातें

  • पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल सेक्युलर ने शुक्रवार को तीसरे मोर्चे के विचार का समर्थन किया और कहा कि यह भविष्य है क्योंकि जनता कांग्रेस और भाजपा शासन के तहत भ्रष्टाचार से उब गई है।
नई दिल्ली:

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल सेक्युलर ने शुक्रवार को तीसरे मोर्चे के विचार का समर्थन किया और कहा कि यह भविष्य है क्योंकि जनता कांग्रेस और भाजपा शासन के तहत भ्रष्टाचार से उब गई है।

जद एस के प्रधान महासचिव दानिश अली ने यहां कहा, ‘‘तीसरा मोर्चा इतिहास नहीं है। तीसरा मोर्चा भविष्य है क्योंकि भारत की जनता ने केन्द्र में कांग्रेस शासन और कर्नाटक में भाजपा शासन के दौरान भ्रष्टाचार देखा है।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जद एस की यह टिप्प्णी उस वक्त आई है जब सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि देश में तीसरा मोर्चा उभरेगा।