विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकवादियों ने एक मकान पर किया हमला, एक बच्ची सहित चार घायल

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक मकान पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकवादियों ने एक मकान पर किया हमला, एक बच्ची सहित चार घायल
कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक मकान पर हमला
जम्मू कश्मीर:

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक मकान पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आतंकवाद के इस बेरहम कृत्य में, आतंकवादियों ने सोपोर के डांगेरपोरा गांव में गोलीबारी की और बच्ची उस्मा जान सहित चार लोगों को घायल कर दिया.'' उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी है. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है.''

जब ब्रिटेन ने गिलगिट को भारत का अभिन्न अंग बताया, जानें- पूरा किस्सा

बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर पर सुबह करीब पौने आठ बजे मार्टार दागे गए और गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. आखिरी खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी.

कश्मीर को लेकर ब्रिटेन में हिंसक झड़प के बाद विदेश मंत्री डोमिनिक राब बोले, किसी भी समुदाय...

प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर-केरनी सेक्टर में एक सितम्बर को अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था. पुंछ और राजौरी जिले में जुलाई से अभी तक संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में छह सैनिकों और दो असैन्य नागरिकों की जान जा चुकी है.

Video: जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे हटती पाबंदियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terrorist Attack, Baramulla District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com