नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि पूरा जम्मू-कश्मीर हमारा है और अगर आदेश मिलता है तो जरूरत के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा चीन के साथ सीमा पर तनाव कम हुआ है और छोटे-मोटे विवादों को वहीं सुलझा लिया जाता है. सेना में अधिकारियों की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि अप्लाई बहुत लोग करते हैं लेकिन क्वालिटी पर ध्यान देते हैं न कि क्वाटिंटी पर. नरवणे ने कहा कि पांच होनहार अधिकारी 100 का काम कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मिलिट्री पुलिस में महिलाओं की भर्ती का काम शुरू हो चुका है. साजोसमान की कमी के सवाल पर सेना प्रमुख ने कहा कि आर्मी से आज पहले बहुत ज्यादा तैयार है. उन्होंने कहा सियाचिन हमारे लिए काफी अहम है. हम अपने आधुनिकरण पर पूरा फोकस कर रहे हैं जो तात्कालिक खतरा है उससे निपटने के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं.
आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा- पाकिस्तान की ओर से 250 आतंकी LoC पार करने की फिराक में
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नरवणे ने आगे कहा, हम बॉर्डर पर देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं. हमें अपने आप और अपने संगठन पर भरोसा है ये भरोसा हमे आगे लेकर चलेगा. हमें उन नीतियों और पॉलिसी को आगे लेकर चलना है जिसे हमारे पूर्व के लोगों ने शुरू किया है. हमें आगे की सुधार पर कार्य करना है. इंटीग्रेशन की प्रक्रिया पर सभी को साथ लेकर चलेंगे. ट्रेनिंग पर जोर देना है. इंटेग्रेटेड ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग जरूरी होगा. आधुनिक चुनौतियों और भविष्य की ट्रेनिंग पर कार्य करना होगा.
तीनों सेनाओं में तालमेल पर काम: आर्मी चीफ मुकुंद नरवणे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं