विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2011

जम्मू-कश्मीर : भाजपा ने 6 विधायकों को पार्टी से निकाला

भाजपा ने अप्रैल में जम्मू-कश्मीर विधान परिषद चुनाव में पार्टी लाइन से परे जाकर मतदान करने वाले अपने छह विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अप्रैल में जम्मू-कश्मीर विधान परिषद चुनाव में पार्टी लाइन से परे जाकर मतदान करने वाले अपने छह विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि नई दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में शनिवार को यह फैसला लिया गया। भाजपा को उस समय शर्मिदगी झेलनी पड़ी थी, जब पार्टी द्वारा व्हिप जारी किए जाने के बावजूद उसके सात विधायकों ने नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। भाजपा के उम्मीदवार ठाकुर रंजीत सिंह को केवल चार वोट मिले थे। विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 11 थी। इसके बाद पार्टी विधायक चमनलाल गुप्ता को मई में बर्खास्त कर दिया गया था। बाकी के छह विधायकों को पार्टी से निलम्बित किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जम्मू-कश्मीर बीजेपी, भाजपा, विधायक, पार्टी से निकाला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com