फाइल फोटो
नई दिल्ली:
भारतीय रेलवे अब एक सितंबर से यात्रियों को मुफ्त यात्रा बीमा का लाभ नहीं देगा. यह जानकारी रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी. रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने एक सितंबर (कल) से मुफ्त यात्रा बीमा की सुविधा बंद करने का फैसला किया है और बीमा का प्रावधान वैकल्पिक होगा.
ट्रेन में चूहे ने काट लिया था, मिले 25 हजार रुपये और इलाज का खर्च भी
यात्रियों को वेबसाइट या मोबाइल से टिकट बुक करते समय दो विकल्पों में से एक का चयन करना होगा, जिसमें एक में विकल्प चयन का होगा और दूसरा छोड़ने का होगा. उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देने के लिए आईआरसीटीसी ने रेलयात्रियों के लिए दिसंबर 2017 में मुफ्त यात्रा बीमा शुरू की थी.
रेलवे ने इससे पहले डेबिट कार्ड से भुगतान पर बुकिंग प्रभार भी माफ कर दिया था.
रेलवे ने उठाया यह बड़ा कदम, अब यात्रियों को मिलेगी राहत
आईआरसीटीसी द्वारा प्रदत्त बीमा के तहत यात्रा के दौरान दुर्घटना में यात्री की मौत होने की स्थिति में अधिकतम 10 लाख रुपये तक की बीमा का प्रावधान किया गया था. वहीं, यात्रा के दौरान दुर्घटना में अपाहिज होने पर 7.5 लाख रुपये और घायल होने पर दो लाख रुपये और शव के परिवहन के लिए 10,000 रुपये का प्रावधान किया गया था.
मुंबई रेलवे स्टेशन पर अचानक लड़कियां करने लगीं डांस, यात्रियों ने साथ लगाए ठुमके, देखें Viral Video
यात्रा बीमा शुल्क के संबंध में अगले कुछ दिनों में आदेश आने की संभावना है. लेकिन कितना शुल्क लगाया जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.
VIDEO: क्यों मांगते हैं सब सरकारी नौकरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IRCTC, Travel Insurance, Stop Free Travel Insurance, 1 September 2018