विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

IRCTC रेलवे स्टेशनों पर लगाएगा 1100 वाटर वेंडिंग मशीनें, एक रुपये में मिलेगा 300 मिली लीटर पानी

मामूली दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में डब्ल्यूवीएम लगाने की परियोजना शुरू की गयी थी.

IRCTC रेलवे स्टेशनों पर लगाएगा 1100 वाटर वेंडिंग मशीनें, एक रुपये में मिलेगा 300 मिली लीटर पानी
फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: देशभर के रेल परिसरों में सस्ते दर पर स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के अपने प्रयास के तहत इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वर्ष 2017-2018 में 450 स्टेशनों पर 1100 वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की योजना है. इन मशीनों से महज एक रुपये में 300 मिली लीटर पानी मिलेगा. रेल मंत्रालय ने रविवार को कई ट्वीट में कहा कि ये वाटर वेंडिंग मशीनें (डब्ल्यूवीएम) सस्ते दर पर पेयजल उपलब्ध कराएंगी और इस पहल से करीब 2,000 लोगों के लिये रोजगार का सृजन करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें...
यात्रियों के इस कदम से रेलवे की हो रही है मोटी कमाई, जानिए कैसे
रेल यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया नई सुविधा, पेमेंट हुई और आसान

मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में देश में 345 स्टेशनों पर 1106 डब्ल्यूवीएम हैं. मामूली दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में डब्ल्यूवीएम लगाने की परियोजना शुरू की गयी थी. इन मशीनों से रिवर्स ओसमोसिस (आरओ) तकनीक से शुद्ध जल मिलता है. डब्ल्यूवीएम को 24 घंटे स्वचालित या हाथ से संचालित किया जाता है. मंत्रालय ने कहा कि इन मशीनों से मिलने वाला पानी बोतलबंद मिनरल वाटर से भी सस्ता होगा.

वीडियो: खत्म हो जाएगी प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स की मोनोपॉली

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway Catering And Tourism Corporation, IRCTC, Water Vending Machines, Clean Drinking Water, Railway Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com