विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2014

धुएं की ख़बर के बाद इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली:

दिल्ली में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। इंडिगो का विमान मुंबई से दिल्ली आ रहा था।

विमान से धुएं की सूचना के बाद इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने की बात कही जा रही है।

एटीसी ने विमान में धुएं की सूचना दी थी। यात्री दायीं ओर के स्लाइड शूट से उतारे गए हैं। कुछ यात्रियों को निकलते वक्त मामूली चोटें भी लगी हैं। सभी 147 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, इंडिगो का विमान, विमान में धुआं, Emergency Landing Of Plane, Indigo Plane