यह ख़बर 29 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सबसे अधिक तनावग्रस्त हैं भारतीय महिलाएं

खास बातें

  • सर्वेक्षण में 87 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा वे अधिकांश समय तनाव में रहती हैं, जबकि 82 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें आराम के लिए समय नहीं मिलता।
New Delhi:

दुनियाभर में महिलाओं को तनाव का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर बात सबसे अधिक तनाव की हो, तो भारतीय महिलाएं सबसे अधिक इसकी शिकार हैं। वैश्विक अनुसंधान फर्म नील्सन के एक अध्ययन के मुताबिक, दुनियाभर में सबसे अधिक तनाव का सामना भारतीय महिलाओं को करना पड़ता है। सर्वेक्षण में 87 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा वे अधिकांश समय तनाव में रहती हैं, जबकि 82 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें आराम के लिए समय नहीं मिलता। भारतीय महिलाओं ने अधिक तनाव की वजह एक साथ उनकी कई तरह की भूमिकाओं को बताया। मसलन, उन्हें बीवी, मां और कर्मचारी जैसी कई तरह की भूमिकाएं निभानी होती हैं। भारत के बाद सबसे अधिक तनाव मेक्सिको और रूस की महिलाएं झेलती हैं। यह सर्वेक्षण फरवरी और अप्रैल के बीच कराया गया जिसमें 21 विकसित एवं विकासशील देशों की 6,500 महिलाओं को शामिल किया गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com