यह ख़बर 20 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

टोगो जेल से रिहाई के बाद मर्चेंट नेवी कप्तान सुनील जेम्स मुंबई पहुंचे

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

इंडियन मर्चेंट नेवी में कप्तान सुनील जेम्स मुंबई लौट आए। सुनील जेम्स को गुरुवार को अफ्रीका की टोगो जेल से रिहा कर दिया गया था। वह पिछले छह महीनों से टोगो की जेल में बंद थे। उन पर समुद्री लुटेरों की मदद करने का आरोप था।

जेम्स के 11 महीने के बेटे विवान की 2 दिसंबर को मौत हो गई थी। जेम्स के इंतजार में विवान का शव तब से मुंबई के अस्पताल में रखा हुआ है।

जेम्स का परिवार पिछले 17 दिन से बेटे के अंतिम संस्कार करने के लिए उनकी रिहाई की मांग कर रहा था। वह इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर चुके थे।

गौरतलब है कि जेम्स समुद्री डकैतों की मदद करने के आरोप में जुलाई से इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में कैद था। डकैतों ने 16 जुलाई को उसके जहाज एमटी ओशन सेन्चुरियन पर हमला करके उसे लूट लिया था। नाविक की 31 वर्षीय पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य चाहते थे कि जेम्स अपने बेटे का अंतिम संस्कार करें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऐसी खबर थी कि विवान नामक इस बच्चे का आंतों की गैंगरीन का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन खून में संक्रमण फैल जाने की वजह से डॉक्टर उसे बचा नहीं सके थे।