गृहमंत्री राजनाथ सिंह की फाइल फोटो
जयपुर:
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम पर नई इंडिया रिजर्व बटालियन स्थापित करने की घोषणा की।
राजनाथ सिंह ने उदयपुर जिले के गोगुंदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनवारण करने के बाद आयोजित समारोह में यह घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में ग्लोबल सेन्टर फॉर काउंटर टेरेरिज्म की स्थापना तथा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य को गति देने की घोषणा भी की।
महाराणा प्रताप ने त्याग के साथ अपने सम्मान को सुरक्षित रखा
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने त्याग और बलिदान के साथ अपने शासन और सम्मान को सुरक्षित रखा और कभी भी मुगलों के आगे नहीं झुके। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत सरकार महाराणा प्रताप के योगदान को इतिहास में कभी भी कम नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, 'हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों की जुबां और स्मृति से महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की गाथा कभी नहीं मिट सके।'
राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि इतिहासकारों द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन का सही मूल्यांकन किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने त्याग से महानता के उच्च आदर्श स्थापित किए हैं।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राजनाथ सिंह, महाराणा प्रताप, इंडिया रिजर्व बटालियन, राजस्थान, Rajnath Singh, Maharana Pratap, India Reserve Battalion, Rajasthan