विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

नए साल में रेल का सफर महंगा, रेलवे ने सभी श्रेणियों के किराये में की बढोतरी

नए साल के मौके पर रेलवे ने यात्रियों को झटका दिया है. नए साल यानी एक जनवरी 2020 से रेलवे का सफर महंगा हो जाएगा.

Also Read in
नए साल में रेल का सफर महंगा, रेलवे ने सभी श्रेणियों के किराये में की बढोतरी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सामान्य श्रेणी का किराया एक पैसा प्रति किमी बढ़ा
  • एक्सप्रेस ट्रेन (नॉन एसी) का किराया 2 पैसे बढ़ा
  • एक्सप्रेस ट्रेन (एसी) का किराया 4 पैसे प्रति किमी बढ़ा
नई दिल्ली:

नए साल के मौके पर रेलवे ने यात्रियों को झटका दिया है. नए साल यानी एक जनवरी 2020 से रेलवे का सफर महंगा हो जाएगा. रेलवे ने सामान्य श्रेणी का किराया एक पैसा प्रति किमी बढ़ाया है वहीं, एक्सप्रेस ट्रेन (नॉन एसी) का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा है. साथ ही एक्सप्रेस ट्रेन (AC) के किराये में भी 4 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है. रेलवे के मंगलवार देर शाम ये आदेश जारी किए.


फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से ली रेल किराए में छूट, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

किराया वृद्धि में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल हैं. 1,447 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दिल्ली-कोलकाता राजधानी ट्रेन के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगभग 58 रुपये की बढ़ोतरी होगी. आदेश के अनुसार आरक्षण और सुपरफास्ट शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके साथ ही पहले ही बुक हो चुकीं टिकटों पर भी भाड़ा वृद्धि लागू नहीं होगी. 

VIDEO: टिकट के दलालों पर RPF का शिकंजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railways, Railways Fare Hike, Rail Ticket News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com