रेलवे में करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) के रेलवे भर्ती सेल, सिकंदराबाद ने अप्रेंटिस के विभिन्न 2801 पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं वो तुरंत अप्लाई कर दे. आवदेन करने की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो गई है जो कि 11 अप्रैल तक चलने वाली है. जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
इन पदों पर निकली है भर्ती
एससीआर ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, वो इस प्रकार हैं-
- एसी मैकेनिक के 251 पद,
- बढ़ई के 22 पद,
- सीओपीए के 181 पद,
- डीजल मैकेनिक के 105 पद,
- इलेक्ट्रीशियन के 1258 पद,
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 88 पद,
- फिटर के 539 पद,
- औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स के 33 पद, ट
- मशीनिस्ट के 54 पद,
- एमएमटीएम के 24 पद,
- मोटर मैकेनिक के 12 पद,
- पेंटर के 32 और वेल्डर के 202 पद शामिल हैं.
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट और कैंडिडेट एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
उभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
क्या है चयन प्रक्रिया
एससीआर की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा व इंटरव्यू सिर्फ मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा.
क्या है आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- होम पेज पर आवेदन का संबंधित लिंक होगा, उसपर क्लिक कर दें.
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
- सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें जो कि 100 रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं