विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2021

भारत ने आकाश मिसाइल के नये संस्करण का सफल परीक्षण किया

भारत ने बुधवार को आकाश मिसाइल (Akash Missile) के नये संस्करण (Akash-NG) का ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बहुद्देशीय राडार, कमांड, कंट्रोल और संचार प्रणाली और लांचर आदि सभी प्रकार की हथियार प्रणाली से लैस मिसाइल का परीक्षण दोपहर करीब पौने एक (12:45) बजे जमीनी मंच से किया गया.

भारत ने आकाश मिसाइल के नये संस्करण का सफल परीक्षण किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, IAF और इससे जुड़ी विनिर्माण एजेंसियों को बधाई दी.
बालेश्वर:

भारत ने बुधवार को आकाश मिसाइल (Akash Missile) के नये संस्करण (Akash-NG) का ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बहुद्देशीय राडार, कमांड, कंट्रोल और संचार प्रणाली और लांचर आदि सभी प्रकार की हथियार प्रणाली से लैस मिसाइल का परीक्षण दोपहर करीब पौने एक (12:45) बजे जमीनी मंच से किया गया. हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) की प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर इस मिसाइल प्रणाली को विकसित किया है. जमीन से हवा में मार करने की क्षमता से लैस इस मिसाइल का परीक्षण समेकित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया.

चीनी मीडिया की धमकी, अगर भारत ने वियतनाम को आकाश मिसाइलें बेचीं तो चीन चुप नहीं बैठेगा

सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तेज गति वाले और संवेदनशील हवाई लक्ष्यों पर निशाना साधने से जुड़ी क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया. सूत्रों ने बताया कि परीक्षण के दौरान मिसाइल की उड़ान से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सभी हथियार प्रणाली के सफल, बिना किसी गड़बड़ी के काम करने की पुष्टि हुई है.

सेवा में आने के बाद आकाश-एनजी हथियार प्रणाली भारतीय वायुसेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण और उसकी क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाली साबित होगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और इससे जुड़ी विनिर्माण एजेंसियों को बधाई दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा तट पर स्थित समेकित परीक्षण केन्द्र से आकाश मिसाइल के नये संस्करण के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई.''

गणतंत्र दिवस : आकाश मिसाइल का हुआ प्रदर्शन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Missile, DRDO, New Generation Akash Missile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com