भारत में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं. एक दिन में आज नए मामलों की संख्या 40 हजार के पार है. पिछले 24 घंटे में 43,509 नए COVID-19 केस दर्ज हुए. वहीं पिछले 24 घंटे में 38,465 मरीज ठीक हुए हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.38% है. भारत में कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो संख्या 4,03,840 है. वीकली पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे 2.38% पर है. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये भी 5 प्रतिशत से नीचे 2.52% पर है. पिछले 24 घंटे में 640 की मौत हुई है. टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 43,92,697 वैक्सीनेशन हुआ है. अब तक कुल वैक्सीनेशन 45,07,06,257 हुआ है.
केरल में सामने आए हैं 22 हजार से अधिक मामले
केरल में बुधवार को कोविड-19 के 22,056 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,27,301 हो गई, जबकि 131 और लोगों की मौत होने के साथ वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,457 हो गई. राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 17,761 लोग संक्रमण से ठीक हुए, जिससे अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 31,60,804 हो गई है. राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,49,534 हो गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिर पांव पसार रहा है कोरोना
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से पांव पसारने लगा है. पिछले 20 दिनों में बुधवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए. 50% केरल से और 30% मामले महाराष्ट्र और उत्तर पूर्व के राज्यों से हैं. दूसरी लहर के दौरान 4 लाख से गिरकर रोजाना 1 लाख मामलों के आंकड़े आने में 37 दिन लगे पर, अब 51 दिनों से रोज़ाना मामलों के आंकड़े 40 हजार के आसपास थम से गए हैं. आखिर क्या वजह है कि मामलों की रफ्तार घट नहीं रही? बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर बरकरार है. केरल, महाराष्ट्र और उत्तर पूर्व के राज्य सबसे ज्यादा चिंता का सबब बने हुए हैं. दूसरी लहर के दौरान जिस तरह शुरुआती दिनों में मामले गिरते नज़र आए वो रफ्तार अब थम सी गई है.
आईएमए के सेक्रेटरी जनरल ने कहा कि सोशल गैदरिंग्स का काफी असर होता है. जैसे उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा बंद कर दिया गया था और ईद के बारे में हमने गवर्नमेंट को पाबंदी लगाने की चेतावनी दी थी, लेकिन स्टेट ने अपना डिसीजन ले लिया था. ये एक तरह की चेतावनी है. तीसरी लहर की आने की आशंका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं