भारत में एक दिन में दर्ज हुईं कोरोना से सबसे ज़्यादा 2,023 मौतें, 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले दर्ज

New Coronavirus Cases: आज सुबह जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में भारत में पहली बार संक्रमण के लगभग 3 लाख मामले सामने आए हैं, वहीं देश में एक दिन में होने वाली मौतों का रिकॉर्ड भी टूट गया है.

नई दिल्ली:

India Coronavirus Updates : भारत में बुधवार यानी 21 अप्रैल, 2021 को पिछले एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. आज सुबह जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में भारत में पहली बार संक्रमण के लगभग 3 लाख मामले सामने आए हैं, वहीं देश में एक दिन में होने वाली मौतों का रिकॉर्ड भी टूट गया है.

पिछले एक दिन में कोरोनावायरस से सबसे ज़्यादा 2,023 मौतें दर्ज हुईं हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 2,95,041 नए COVID-19 केस सामने आए हैं. 

दूसरी लहर का प्रकोप इतना ज्यादा है कि अकेले अप्रैल में ही 34 लाख नए केस सामने आए हैं. इसका मतलब कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 21 दिनों में देश में 34 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल में अब तक 34,66,795 नए केस सामने आए हैं. वहीं, इन 21 दिनों में कुल 20,085 मौतों हो चुकी हैं.

नए मामले सामने आने के साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 15,616,130 हो चुकी है. कुल मौतों की संख्या 182,533 तक पहुंच चुकी है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कोरोना से देश में अब तक 13,276,039 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1,67,457 मरीज इससे ठीक हुए हैं. बता दें कि देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2,157,538 है. कोरोना का रिकवरी रेट 85.01 फीसदी चल रहा है. वहीं, डेथ रेट 1.17 फीसदी पर पहुंच गया है.

COVID-19 के एक करोड़ 56 लाख मामले 447 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... फिर संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई, और वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ता नज़र आ रहा है... भारत में पुष्ट कोविड-19 मामलों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 56 लाख पार कर गया है, और इसमें कुल 447 दिन लगे हैं...
तिथिकुल मामलेसमय लगा
19 मई1,01,139110 दिन
3 जून2,07,61515 दिन
13 जून3,08,99310 दिन
21 जून4,10,4618 दिन
27 जून5,08,9536 दिन
2 जुलाई6,04,6415 दिन
7 जुलाई7,19,6655 दिन
11 जुलाई8,20,9164 दिन
14 जुलाई9,06,7523 दिन
17 जुलाई10,03,8323 दिन
20 जुलाई11,18,0433 दिन
23 जुलाई12,38,6353 दिन
25 जुलाई13,36,8612 दिन
27 जुलाई14,35,4532 दिन
29 जुलाई15,31,6692 दिन
31 जुलाई16,38,8702 दिन
2 अगस्त17,50,7232 दिन
3 अगस्त18,03,6951 दिन
5 अगस्त19,08,2542 दिन
7 अगस्त20,27,0742 दिन
9 अगस्त21,53,0102 दिन
10 अगस्त22,15,0741 दिन
12 अगस्त23,29,6382 दिन
14 अगस्त24,61,1902 दिन
15 अगस्त25,26,1921 दिन
17 अगस्त26,47,6632 दिन
18 अगस्त27,02,7421 दिन
20 अगस्त28,36,9252 दिन
21 अगस्त29,05,8231 दिन
23 अगस्त30,44,9402 दिन
24 अगस्त31,06,3481 दिन
26 अगस्त32,34,4742 दिन
27 अगस्त33,10,2341 दिन
29 अगस्त34,63,9722 दिन
30 अगस्त35,42,7331 दिन
31 अगस्त36,21,2451 दिन
2 सितंबर37,69,5292 दिन
3 सितंबर38,53,4061 दिन
4 सितंबर39,36,7471 दिन
5 सितंबर40,23,1791 दिन
6 सितंबर41,13,8111 दिन
7 सितंबर42,04,6131 दिन
9 सितंबर43,70,1282 दिन
10 सितंबर44,65,8631 दिन
11 सितंबर45,62,4141 दिन
12 सितंबर46,59,9841 दिन
13 सितंबर47,54,3561 दिन
14 सितंबर48,46,4271 दिन
15 सितंबर49,30,2361 दिन
16 सितंबर50,20,3591 दिन
17 सितंबर51,18,2531 दिन
18 सितंबर52,14,6771 दिन
19 सितंबर53,08,0141 दिन
20 सितंबर54,00,6191 दिन
22 सितंबर55,62,6632 दिन
23 सितंबर56,46,0101 दिन
24 सितंबर57,32,5181 दिन
25 सितंबर58,18,5701 दिन
27 सितंबर59,92,5322 दिन
28 सितंबर60,74,7021 दिन
29 सितंबर61,45,2911 दिन
30 सितंबर62,25,7631 दिन
1 अक्टूबर63,12,5841 दिन
3 अक्टूबर64,73,5442 दिन
4 अक्टूबर65,49,3731 दिन
5 अक्टूबर66,23,8151 दिन
7 अक्टूबर67,57,1312 दिन
8 अक्टूबर68,35,6551 दिन
9 अक्टूबर69,06,1511 दिन
11 अक्टूबर70,53,8062 दिन
12 अक्टूबर71,20,5381 दिन
14 अक्टूबर72,39,3892 दिन
15 अक्टूबर73,07,0971 दिन
17 अक्टूबर74,32,6802 दिन
19 अक्टूबर75,50,2732 दिन
21 अक्टूबर76,51,1072 दिन
22 अक्टूबर77,06,9461 दिन
24 अक्टूबर78,14,6822 दिन
26 अक्टूबर79,09,9592 दिन
29 अक्टूबर80,40,2033 दिन
31 अक्टूबर81,37,1192 दिन
2 नवंबर82,29,3132 दिन
4 नवंबर83,13,8762 दिन
6 नवंबर84,11,7242 दिन
8 नवंबर85,07,7542 दिन
11 नवंबर86,36,0113 दिन
13 नवंबर87,28,7952 दिन
15 नवंबर88,14,5792 दिन
18 नवंबर89,12,9073 दिन
20 नवंबर90,04,3652 दिन
23 नवंबर91,39,8653 दिन
25 नवंबर92,22,2162 दिन
27 नवंबर93,09,7872 दिन
30 नवंबर94,31,6913 दिन
3 दिसंबर95,34,9643 दिन
5 दिसंबर96,08,2112 दिन
8 दिसंबर97,03,7703 दिन
12 दिसंबर98,26,7754 दिन
15 दिसंबर99,06,1653 दिन
19 दिसंबर1,00,04,5994 दिन
24 दिसंबर1,01,23,7785 दिन
28 दिसंबर1,02,07,8714 दिन
2 जनवरी1,03,05,7885 दिन
8 जनवरी1,04,13,4176 दिन
14 जनवरी1,05,12,0936 दिन
21 जनवरी1,06,10,8837 दिन
28 जनवरी1,07,01,1937 दिन
5 फरवरी1,08,02,5918 दिन
14 फरवरी1,09,04,9409 दिन
22 फरवरी1,10,05,8508 दिन
1 मार्च1,11,12,2417 दिन
7 मार्च1,12,10,7996 दिन
12 मार्च1,13,08,8465 दिन
16 मार्च1,14,09,8314 दिन
19 मार्च1,15,14,3313 दिन
22 मार्च1,16,46,0813 दिन
24 मार्च1,17,34,0582 दिन
26 मार्च1,18,46,6522 दिन
27 मार्च1,19,08,9101 दिन
29 मार्च1,20,39,6442 दिन
31 मार्च1,21,49,3352 दिन
1 अप्रैल1,22,21,6651 दिन
2 अप्रैल1,23,03,1311 दिन
4 अप्रैल1,24,85,5092 दिन
5 अप्रैल1,25,89,0671 दिन
6 अप्रैल1,26,86,0491 दिन
7 अप्रैल1,28,01,7851 दिन
8 अप्रैल1,29,28,5741 दिन
9 अप्रैल1,30,60,5421 दिन
10 अप्रैल1,32,05,9261 दिन
11 अप्रैल1,33,58,8051 दिन
12 अप्रैल1,35,27,7171 दिन
13 अप्रैल1,36,89,4531 दिन
14 अप्रैल1,38,73,8251 दिन
15 अप्रैल1,40,74,5641 दिन
16 अप्रैल1,42,91,9171 दिन
17 अप्रैल1,45,26,6091 दिन
18 अप्रैल1,47,88,1091 दिन
19 अप्रैल1,50,61,9191 दिन
20 अप्रैल1,53,21,0891 दिन
21 अप्रैल1,56,16,1301 दिन