देश में कोविड-19 (Covid-19) महामारी के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है. भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 मामलों (Covid-19 Cases) में 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अचानक से मामलों में बढ़ोतरी ने सभी को चिंतित कर दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 47,092 मामले सामने आए, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 41,965 था. साथ ही देश में 509 लोगों की मौत हुई है, जबकि बुधवार को 460 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई थी.
फिलहाल देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है, जहां पर गुरुवार को 32,803 मामले सामने आए हैं और 173 लोगों की मौत हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के कुल मामलों में अकेले केरल से 69.65 फीसद मामले हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले 3,89,583 हैं. कोरोना के कुल मामलों का यह 1.19 प्रतिशत है. वहीं देश में ठीक होने वालों की दर भी 97.48 प्रतिशत तक पहुंच गई है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 35,181 लोग कोरोना से ठीक होने में कामयाब रहे हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,20,28,825 तक पहुंच गई है.
Bihar: स्कूल तो खुल गए लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को लेकर गंभीरता नहीं, बिना मास्क के दिखे कई बच्चे...
पिछले करीब दो महीने के दौरान साप्ताहिक पाॅजिटिविटी रेट 3 फीसद से भी कम दर्ज की गई है. पिछले 69 दिनों में यह दर 2.62 फीसद रही है. हालांकि दैनिक पाॅजिटिविटी रेट 2.80 फीसद दर्ज की गई.
देश में कोरोना के कुल मामले 3,28,57,937 तक पहुंच गए हैं, जबकि मौतों का कुल आंकड़ा 4,39,529 तक पहुंच गया है.
इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 81,09,244 डोज लगाई गई हैं, वहीं अब तक कुल 66,30,37,334 डोज लोगों को दी जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं