भारत कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से जूझ रहा है. कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारत में कोविड-19 के मामलों में काफी उछाल देखने को मिला है. कोरोना को काबू करने में वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका है. इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देशवासियों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की वकालत की है. राहुल गांधी लगातार कोरोना संकट को लेकर केंद्र पर निशाना साध रहे हैं.
राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा, "भारत को फ्री कोविड वैक्सीन मिलनी चाहिए. सभी नागरिकों को नि: शुल्क टीकाकरण प्राप्त कराना होगा. आशा है कि इस बार ऐसा हो सकेगा."
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
free /friː/
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 29, 2021
adjective, adverb
costing nothing, or not needing to be paid for. e.g.-
• India must get free COVID vaccine.
• All citizens must receive the inoculation free of charge.
Let's hope they get it this time. #vaccine
बता दें कि भारत में कोरोनावायरस संकट दिन पर दिन गहराता जा रहा है. कोरोना के मामलों का तकरीबन रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है. गुरुवार को देश में कोरोना के 3.79 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि 3,600 से ज्यादा लोग जानलेवा वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. इस बीच, देश के कई हिस्सों से ऑक्सीजन, बेड और जरूरी दवाओं की किल्लत की खबरें भी सामने आ रही हैं.
एक मई से तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होना है. इस चरण में 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. बुधवार को वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीके के लिए सरकारी प्लेटफॉर्म कोविन पर आवेदन किया है.
वीडियो: मुंबई के वैक्सीनेशन सेंटरों में कोरोना वैक्सीन का स्टाक समाप्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं