विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) की रफ्तार विकराल रूप लेती जा रही है. लगातार आठवें दिन देश में तीन लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3,79,257 नए COVID-19 केस दर्ज होने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,83,76,524 हो गए हैं. वहीं,  बीते 24 घंटे के दौरान 3,645 मरीजों की वायरस की वजह से मौत हुई है. कोरोना मामलों और कोरोना से होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. कुल 2,04,832 मरीज अब तक घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं.

अप्रैल महीने में कोरोना के मामलों में काफी उछाल देखा गया है. अप्रैल में अब तक 62,27,189 नए केस सामने आए हैं जबकि अप्रैल में अब तक 42,364 मौतें हुई हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 30 लाख के पार निकल गई है.

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो टीकाकरण का कुल आंकड़ा 15 करोड़ के पार चला गया है. अब तक लोगों को टीके की 15,00,20,648 खुराक दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 21,93,281 खुराक दी गई है.

Coronavirus Latest Updates in Hindi (Covid-19): 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19, Curfew, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com