पीएनबी लोन घोटाले (PNB Scam) में वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार ने कई अहम दस्तावेज डोमिनिका सरकार को भेजे हैं. उसके डोमिनिका से प्रत्यर्पण की गंभीर कोशिशों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत ने वहां एक प्राइवेट जेट भी भेजा है, ताकि बिना किसी अड़चन के चोकसी को सीधे भारत लाया जा सके.मेहुल चोकसी इस समय कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र (डोमिनिका) में है, जहां वह एंटीगुआ से क्यूबा भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था. 62 साल के चोकसी नागरिकता प्राप्त करने के बाद 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था.
एंटीगुआ और बारबोडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने अपने देश में एक रेडियो शो में इस बारे में बताया. एंटीगुआ न्यूज रूम के मुताबिक, कतर एयरवेज का एक निजी विमान डोमिनिका में डगलस-चार्ल्स हवाई अड्डे पर उतरा है. इसके बाद मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. एंटीगुआ और बारबोडा, से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए चोकसी को पड़ोस के द्वीप डोमिनिका में पकड़ा गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जांच एजेंसियों- सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने कहा कि केवल मामले की फाइलें डोमिनिका भेजी गई हैं. सूत्रों ने कहा, विदेश मंत्रालय डोमिनिका और एंटीगुआ की सरकारों के साथ मेहुल चोकसी के मामले को कॉर्डिनेट कर रहा है. सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय मामले में दस्तावेज उपलब्ध करा रहा है.
डोमिनिका पुलिस हिरासत में नजर आए मेहुल चौकसी, नई तस्वीर आई सामने
कतर की एक्जीक्यूटिव उड़ान ए7सीईई के सार्वजनिक आंकड़ों के मुताबिक, इस विमान ने 28 मई को तड़के 3.44 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी और उसी दिन 1. 16 बजे डोमिनिका पहुंचा.चोकसी ने आरोप लगाया था कि एंटीगुआ और भारतीयों की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे एंटीगुआ और बारबोडा, में जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए. डोमिनिका से चोकसी की एक तस्वीर सामने आयी है जिसमें उसकी आंखे सूजी हुई थीं और उसके हाथ पर खरोंच के निशान थे.
28 मई को डोमिनिका पहुंचे एक निजी जेट के बारे में पूछे जाने पर एंटीगुआ के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने स्थानीय मीडिया को इसकी पुष्टि की और कहा कि वह निजी जेट भारत का था.ब्राउन ने कहा, "मेरी समझ यह है कि भारत सरकार ने यह पुष्टि करने के लिए भारतीय अदालतों के कुछ दस्तावेज भेजे हैं कि चोकसी वास्तव में एक भगोड़ा है और मेरी समझ यह है कि दस्तावेज का उपयोग अगले बुधवार को अदालत की सुनवाई में किया जाएगा."
भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि उसे भारत वापस लाया जाए ताकि वहां आरोप साबित हो सके." सूत्रों ने कहा कि एंटीगुआ से मेहुल चोकसी के भागने से उसका प्रत्यर्पण काफी आसान हो गया है.
चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धनराशि का कथित तौर पर घोटाला किया था. नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है और वह भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है.चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एंड बारबोडास की नागरिकता ली थी और जनवरी 2018 के पहले हफ्ते में भारत से भाग गया था. तभी यह घोटाला सामने आया था और दोनों ही सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं