विज्ञापन

PNB Scam: मेहुल चोकसी के बेटे पर चार्जशीट, पत्नी को भगोड़ा घोषित कराने की तैयारी, ED ने कसा शिकंजा

ईडी 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के PNB घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.सूत्रों के मुताबिक ED जल्द ही मेहुल चोकसी के बेटे रोहन चोकसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है. बता दें कि रोहन चोकसी इस समय अमेरिका में हैं.

PNB Scam: मेहुल चोकसी के बेटे पर चार्जशीट, पत्नी को भगोड़ा घोषित कराने की तैयारी, ED ने कसा शिकंजा
  • पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में मेहुल चौकसी के बेटे रोहन चौकसी के खिलाफ जल्द ही ईडी चार्जशीट दाखिल करेगी
  • रोहन चौकसी वर्तमान में अमेरिका में हैं और जांच में उनके डमी कंपनियों में निदेशक होने के नए सबूत मिले हैं
  • 2018 से जांच में रोहन का नाम आरोपी के तौर पर नहीं था लेकिन हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बदलाव आया है
नई दिल्ली:

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में अब मेहुल चोकसी के बाद अब बेटे रोहन चौकसी के खिलाफ भी शिकंजा कसने वाला है. ईडी जल्द ही मेहुल के बेटे रोहन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाली है. ईडी 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के PNB घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.सूत्रों के मुताबिक ED जल्द ही मेहुल चोकसी के बेटे रोहन चोकसी के खिलाफ चार्जशीट  दाखिल कर सकती है. बता दें कि रोहन चोकसी इस समय अमेरिका में हैं.

बेटे रोहन ने भी कर रखा है बड़ा खेल 

ED और CBI ने PNB बैंक फ्रॉड मामले की जांच शुरू की थी. 2018 से चल रही जांच में रोहन चोकसी का नाम किसी भी FIR या चार्जशीट में आरोपी के तौर पर शामिल नहीं था, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग जांच एजेंसी को हाल ही में मिले नए सुराग और सबूतों से खुलासा हुआ है कि रोहन चोकसी अपने पिता की ओर से खड़ी की गई कुछ डमी कंपनियों में निदेशक के रूप में जुड़े हुए थे.

पत्नी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी 

सूत्रों के मुताबिक ED मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी को भी भगोड़ा आर्थिक अपराधी (Fugitive Economic Offender) घोषित करने के लिए अदालत में आवेदन दायर करने की तैयारी कर रही है.रोहन चोकसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद, ED उसे भी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने के लिए विशेष अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehul Choksi NEWS IN HINDI, Mehul Choksi News, Rohan Choksi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com