विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

तुर्की ने सीरिया में कुर्दो के नियंत्रण वाले इलाके को बनाया निशाना, भारत ने कहा- एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित

भारत ने गुरुवार को कहा कि वह उत्तर पूर्व सीरिया में तुर्की के एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित है. साथ ही जोर दिया कि ऐसी कार्रवाई क्षेत्र की स्थिरता एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमतर करती है.

Also Read in
तुर्की ने सीरिया में कुर्दो के नियंत्रण वाले इलाके को बनाया निशाना, भारत ने कहा- एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित
भारत ने कहा कि उत्तर पूर्व सीरिया में तुर्की के एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित- (फाइल फोटो)
  • सीरिया में तुर्की की एकतरफा सैन्य कार्रवाई
  • भारत ने की आलोचना
  • कहा- एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित
नयी दिल्ली:

भारत ने गुरुवार को कहा कि वह उत्तर पूर्व सीरिया में तुर्की के एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित है. साथ ही जोर दिया कि ऐसी कार्रवाई क्षेत्र की स्थिरता एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमतर करती है. बुधवार को तुर्की के लड़ाकू विमानों एवं तोपखाने ने सीरिया में कुर्दो के नियंत्रण वाले इलाके को निशाना बनाया था जिससे हजारों की संख्या में लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल की 'शस्त्र पूजा' पर सवाल उठने पर दिया जवाब, बोले- मैंने वही किया जो मुझे सही लगा

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘हम उत्तर पूर्व सीरिया में तुर्की के एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘तुर्की की कार्रवाई क्षेत्र की स्थिरता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमतर कर सकती है.''

अमित शाह ने पूर्व पीएम पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी से ज्यादा विदेश यात्राओं पर गए थे मनमोहन सिंह

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई से मानवीय एवं नागरिक संकट की स्थिति पैदा हो सकती है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम तुर्की से संयम बरतने तथा सीरिया की सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं. हम सभी मुद्दों का बातचीत एवं चर्चा से समाधान निकालने का आग्रह करते हैं.''

Video: भारत की रिद्धिमा पांडे ने ग्रेटा थनबर्ग के साथ 5 देशों के खिलाफ UN में दर्ज की थी शिकायत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Turkey, Military Action, North East Syria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com