विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2020

देश में COVID-19 के एक्टिव मामले 8 लाख से नीचे, डेढ़ महीने में पहली बार; जानें 10 बड़ी बातें

India COVID-19 Cases: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के सक्रिय मामलों के मोर्चे पर सुधार देखा जा रहा है. डेढ़ महीने में पहली बार में कोरोना के एक्टिव मामलों (Active Covid Cases) की संख्या 8 लाख से नीचे आ गई है.

देश में COVID-19 के एक्टिव मामले 8 लाख से नीचे, डेढ़ महीने में पहली बार; जानें 10 बड़ी बातें
Coronavirus Cases in India: देश में अब तक 65 लाख से ज्यादा मरीज़ों ने दी कोरोना को मात (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
  1. भारत में अब भी रोजाना कोरोना के सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं. हालांकि, दैनिक मामलों की संख्या सितंबर मध्य में 90,000 से एक लाख के बीच थी, जो पिछले हफ्ते करीब 70,000 पर आ गई है. 
  2. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74 लाख के पार चली गई है, वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या भी 65 लाख से अधिक हो गई है. इस प्रकार संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 87.78 प्रतिशत हो गई है. 
  3. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, कोविड-19 के 62,212 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 74,32,680 हो गए हैं. वहीं संक्रमण से 837 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,12,998 हो गई है. 
  4. मंत्रालय ने कहा कि डेढ़ माह में पहली बार उपचाराधीन लोगों की संख्या (Active Cases) आठ लाख के नीचे आई है. वहीं, लगातार नौवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या नौ लाख से कम रही है. देश में 7,95,087 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.70 प्रतिशत है. 
  5. वहीं 65,24,595 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत हो गई है. 
  6. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गए. 
  7. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 16 अक्टूबर तक 9,32,54,017 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से शुक्रवार को 9,99,090 नमूनों की जांच की गई. 
  8. संक्रमण से मौत के 837 नए मामलों में से महाराष्ट्र में 306, कर्नाटक में 73, पश्चिम बंगाल में, 61, तमिलनाडु में 57, उत्तर प्रदेश में 46 और छत्तीसगढ़ में 40 लोगों की मौत हो गई है. 
  9. देश में संक्रमण से हुई कुल 1,12,998 मौतों में महाराष्ट्र में 41,502, तमिलनाडु में 10,529, कर्नाटक में 10,356, उत्तर प्रदेश में 6,589, आंध्र प्रदेश में 6,382, दिल्ली में 5,946, पश्चिम बंगाल में 5,931, पंजाब में 3,980 और गुजरात में 3,617 लोगों की मौत हुई. 
  10. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट में कहा, "हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ किया जा रहा है.''
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Coronavirus Updates, India COVID-19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com