विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

गौतम बंबावाले बने चीन में भारत के नए राजदूत नियुक्त

मंत्रालय ने कहा कि 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी बंबावाले के जल्द ही पदभार संभालने की उम्मीद है.

Also Read in
गौतम बंबावाले बने चीन में भारत के नए राजदूत नियुक्त
गौतम बंबावाले (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: अनुभवी राजनयिक गौतम बंबावाले को गुरुवार को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया. वह इस समय पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त हैं. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार रात यह घोषणा की. मंत्रालय ने कहा कि 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी बंबावाले के जल्द ही पदभार संभालने की उम्मीद है.

वह विजय गोखले की जगह लेंगे. चीन-भारत संबंधों को लेकर दक्षता प्राप्त बंबावाले ने अपनी विदेशी भाषा (सीखने के लिए) के रूप में मंदारिन का चयन किया था और 1985 से 1991 के बीच हांगकांग एवं बीजिंग में सेवा दे चुके हैं. वह बीजिंग में भारतीय दूतावास के उपप्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Bambawale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com