विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

पंजाब में भीड़ की बर्बरता, ड्रग तस्कर के हाथ-पांव काट डाले, हुई मौत

पंजाब के बठिंडा में ड्रग्स तस्करी के दोषी एक युवक के हाथ और पैर काटने का मामला सामने आया है. हाथ-पैर काटे जाने कुछ घंटों बाद ही युवक की अस्पताल में मौत हो गई

पंजाब में भीड़ की बर्बरता, ड्रग तस्कर के हाथ-पांव काट डाले, हुई मौत
पंजाब में भीड़ का हमला : अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
  • 25 साल का यह शख्स ड्रग तस्करी का दोषी था
  • जेल से हाल ही में रिहा हुआ था
  • स्थानीय अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाया
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में ड्रग्स तस्करी के दोषी एक युवक के हाथ और पैर काटने का मामला सामने आया है. हाथ-पैर काटे जाने कुछ घंटों बाद ही युवक की अस्पताल में मौत हो गई. 25 साल का विनोद कुमार ड्रग्स तस्कर था. जब वह अपने गांव लौटा तो कुछ लोगों के समूह ने उस पर हमला बोल दिया. वहां मौजूद लोगों ने इसका भयावह दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया.

इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने कहा, वह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत कुछ मामलों का सामना कर रहा था और केवल 3-4 दिन पहले ही जेल से बाहर निकला था.

विनोद कुमार को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिसे ग्रामीणों की भीड़ ने घेर रखा था. गांववालों के चलते उसे समय पर इलाज नहीं मिल पाया. इसके बाद पुलिस इस शख्स को 45 किलोमीटर दूर फरीदकोट ले गई जहां गहरी चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

गांववालों का कहना है कि वे गुस्से में थे, क्योंकि ड्रग्स तस्करी की शिकायतों के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था.

उल्लेखनीय है कि पंजाब में नशा एक अहम मुद्दा है. पिछले चुनावों में पार्टियों ने अपने कैंपेन में इसे जोर-शोर से उठाया था. कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर पिछली सरकार पर काफी निशाना साधा था. पंजाब में बेरोजगारी और जानकारी के अभाव में युवा आसानी से नशे के जाल में फंस जाते हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Drug Dealer, Punjab Mob Attack, Vinod Kumar, Punjab Drug Epidemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com