झारखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती तीसरी लहर में शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री की पत्नी, उनके दोनों बच्चों, साली समेत कुल 5,081 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई. झारखंड में आज लगातार पांचवें दिन कोरोना विस्फोट जारी रहा और सिर्फ 24 घंटों में राजधानी रांची के 1,731 मामलों समेत राज्य में कुल 5,081 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बेटे और साली समेत 15 लोग शामिल हैं.
शनिवार भी दुखद पहलू यह रहा कि राज्य में जीनोम सिक्वेंसिंग की एक भी मशीन नहीं आ सकी जिसकी वजह से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि इस समय आ रहे कोरोना वायरस के मामले नये स्वरूप ओमीक्रोन के कारण हैं या यह विस्फोट पुराने डेल्टा स्वरूप के चलते ही है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार रात्रि जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 21,098 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है जबकि पिछले 24 घंटों में 1,186 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए. रांची के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद, सहायक सुनील श्रीवास्तव समेत नौ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कुमार ने बताया कि संक्रमितों में से सभी को संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और घर में पृथकवास में ही उनका इलाज किया जा सकता है. इससे पूर्व झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये जिसकी जानकारी आज स्वयं उन्होंने ट्वीट कर दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने फोन कर उनका स्वास्थ्य जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं