विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2019

PM मोदी के सम्मान में ह्यूस्टन में होगा 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम, 50,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद

ह्यूस्टन स्थित ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन आयोजित करेगा.

PM मोदी के सम्मान में ह्यूस्टन में होगा 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम, 50,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद
ह्यूस्टन स्थित एनआरजी स्टेडियम में 22 सितंबर को होंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली:

ह्यूस्टन स्थित ‘टेक्सास इंडिया फोरम' 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन आयोजित करेगा. ‘एनआरजी स्टेडियम' अमेरिका के सबसे बड़े पेशेवर फुटबॉल स्टेडियमों में से एक है. गैर लाभकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम ने पुष्टि की कि ‘‘हाउडी, मोदी!'' नाम के इस कार्यक्रम में 50,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है.

कार्यक्रम के लिए ‘‘स्वागत साझेदार'' के तौर पर 650 से अधिक सामुदायिक संगठन पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं. आयोजकों ने स्वागत साझेदारों को हस्ताक्षर करने के लिए शनिवार तक का समय बढ़ा दिया है और उन्हें अपने सदस्यों के लिए विशेष निशुल्क पास मिलेंगे. इस आयोजन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और मोदी का संबोधन होगा.

बारिश की वजह से फिर थमी मुंबई की रफ्तार, सड़कें और रेलमार्ग जलमग्न, 17 उड़ानें की गईं डायवर्ट

ह्यूस्टन में जाने माने भारतीय समुदाय के नेता जुगल मलानी को ‘‘हाउडी, मोदी!'' आयोजक समिति का संयोजक नामित किया गया है. मलानी ने कहा कि हम प्रख्यात एनआरजी स्टेडियम में यह सम्मेलन आयोजित करने को लेकर उत्साहित हैं. यह भारतीय अमेरिकियों और भारत के मित्रों की सबसे बड़ी सभा होगी.

इस कार्यक्रम की टैगलाइन ‘‘साझा सपने, उज्ज्वल भविष्य'' आम आकांक्षाओं को पूरा करने के इरादे को दर्शाता है और यह आकांक्षा अमेरिका तथा भारत के महान लोकतंत्र को एक साथ लाना है. कार्यक्रम में भाग लेना निशुल्क होगा लेकिन इसके लिए पास की जरुरत होगी, जिसे www.howdymodi.org वेबसाइट पर पंजीकरण करके हासिल किया जा सकता है. यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की ह्यूस्टन की पहली यात्रा होगी.

अजीत डोभाल के जम्मू-कश्मीर से लौटते ही केंद्र सरकार ने की राज्य में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती

कई वर्षों पहले जब मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव थे तब वह स्टैफोर्ड में बीएपीएस मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के सिलसिले में ह्यूस्टन आए थे. ह्यूस्टन इलाके में बड़ी संख्या में मोदी समर्थक रहते हैं और सैकड़ों स्वयंसेवक विदेशों से भारत में उनके चुनावी अभियानों में मदद करते रहे हैं.

(इनपुट भाषा से)

Video: पीएम मोदी को 49 बुद्धिजीवियों ने लिखी चिट्ठी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Haudi Modi Program, Houston
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com