विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

छत्तीसगढ़ में सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस युवा नेता ने टोल प्लाजा में की मारपीट

टोलकर्मियों का कसूर सिर्फ इतना था कि नेताजी के काफिले के लिये टोल के बैरियर खुलने में देरी हो गई.

छत्तीसगढ़ में सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस युवा नेता ने टोल प्लाजा में की मारपीट
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस नेता के टोल प्लाजा में मारपीट करने का मामला सामने आया है.
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस युवा नेता ने टोल प्लाजा में की मारपीट
  • टोल कर्मियों ने बैरियर खोलने में देरी की इसलिए की मारपीट
  • घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
रायपुर:

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस के युवा नेता ने टोल प्लाजा में मारपीट की. टोलकर्मियों का कसूर सिर्फ इतना था कि नेताजी के काफिले के लिये टोल के बैरियर खुलने में देरी हो गई. मामला बस्तर थानाक्षेत्र के बढ़ईगुड़ा टोल प्लाजा का है, मारपीट की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यूथ कांग्रेस से जुड़े इस नेता का नाम सौरभ आचार्य बताया जा रहा है जो कोंडागांव का रहने वाला है. मारपीट की घटना के वक़्त सौरभ आचार्य के साथ फॉलो वाहन और गनमैन भी मौजूद थे.

इस मामले में टोल प्लाजा के कर्मचारी जब बस्तर थाने पहुंचे तो सीसीटीवी की तस्वीरें मिलने के बावजूद उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी को नामजद करने के बजाए अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करने की बात कह रही है. जगदलपुर से लेकर रायपुर तक 300 किमी की सड़क में पहला टोल घाटलोहंगा, दूसरा मसोरा और तीसरा टोल प्लाजा जगतरा में बनाया गया है.

 (जगदलपुर से विकास के इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Chattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com