विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2016

232 साल बाद भारत आई फ्रांस की 35वीं इंफेंट्री रेजिमेंट, की राजपथ पर परेड

232 साल बाद भारत आई फ्रांस की 35वीं इंफेंट्री रेजिमेंट, की राजपथ पर परेड
नई दिल्ली: फ्रांस के सैनिकों का एक दस्ता मंगलवार को भारत के 67वें गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर आयोजित परेड में शामिल हुआ। यह पहली बार है, जब किसी विदेशी सैन्य दस्ते ने भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया है।

फ्रांस की 35वीं इंफेंट्री रेजिमेंट ने परेड में हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल बरी ने किया। इस रेजीमेंट को साल 1781 से 1784 के बीच भारत में तैनात किया गया था। इस तरह से बता दें कि यह रेजिमेंट पूरी 232 साल बाद भारत आई है।

गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद इस साल गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि रहे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रांस, गणतंत्र दिवस समारोह, राजपथ, परेड, फ्रांस्वा ओलांद, French Soldiers, Rajpath, Republic Day, France, Francoil Hollande