France अब अपनी सरकारी टेक्नोलॉजी सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस ने Microsoft Windows को धीरे-धीरे हटाकर Linux अपनाने की योजना बनाई है. यह कदम सिर्फ एक सॉफ्टवेयर बदलाव नहीं है, बल्कि डिजिटल फ्रिडम और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है.
सरकारी सिस्टम में बदलाव
फ्रांस की सरकार इस बदलाव की शुरुआत अपनी डिजिटल एजेंसी DINUM के वर्कस्टेशन्स से करेगी. हालांकि सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कौन-सा Linux वर्जन इस्तेमाल किया जाएगा या पूरा बदलाव कब तक पूरा होगा. लेकिन इतना जरूर तय है कि यह धीरे-धीरे लागू होने वाली प्रक्रिया होगी, जिसमें पुराने सॉफ्टवेयर को हटाकर ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी को अपनाया जाएगा.

Linux क्यों है खास?
Linux एक ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसका मतलब है कि इसका सोर्स कोड खुला होता है और इसे जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है. इसके विपरीत Windows एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर है, जिसमें यूजर को सीमित कंट्रोल मिलता है. Linux अपनाने से फ्रांस को अपने सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित, ट्रांसपेरेसी और कस्टमाइज करने की आजादी मिलेगी. खासकर सरकारी कामकाज में यह बहुत जरूरी होता है कि डेटा और सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और कंट्रोल में रहें.
दरअसल, सरकार को यह चिंता है कि अगर वह विदेशी कंपनियों, खासकर अमेरिकी टेक कंपनियों पर ज्यादा निर्भर रहेगी, तो संवेदनशील डेटा की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. इसलिए Linux अपनाकर वह अपनी निर्भरता कम करना चाहती है.
ये भी पढ़ें - ब्राजील सरकार ने BYD पर लगाया 'गुलामी' का आरोप, 163 मजदूरों को छुड़ाया, कंपनी 'डर्टी लिस्ट' में शामिल
फ्रांस का यह कदम अकेला नहीं है, बल्कि पूरे यूरोप में इसी तरह की सोच बढ़ रही है. यूरोपीय यूनियन के कई देश अब विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहे हैं. बढ़ते इंटरनेशनल स्ट्रेस, डेटा प्राइवेसी के मुद्दे और नियमों के चलते यह बदलाव जरूरी माना जा रहा है. इससे देश अपनी तकनीकी व्यवस्था को ज्यादा सुरक्षित और स्वतंत्र बना सकते हैं.
चुनौतियां भी कम नहीं
हालांकि Linux अपनाने के कई फायदे हैं, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं. जैसे कि पुराने सिस्टम से नए सिस्टम में बदलाव करना, कर्मचारियों को नई तकनीक की ट्रेनिंग देना और शुरुआती खर्च को मैनेज करना. फिर भी फ्रांस इसे एक लंबी अवधि की रणनीति के तौर पर देख रहा है, जिससे भविष्य में बेहतर और सुरक्षित सिस्टम तैयार किए जा सकें.