विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2020

इमरान खान बोले- पीएम मोदी के सामने रखा था शांति प्रस्ताव लेकिन झेलना पड़ा अवरोध

विश्व आर्थिक मंच 2020 के सम्मेलन से इतर पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ को दिए एक साक्षात्कार में इमरान खान ने पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर बातचीत की.

इमरान खान बोले- पीएम मोदी के सामने रखा था शांति प्रस्ताव लेकिन झेलना पड़ा अवरोध
इमरान खान भारत-पाक के बीच तनाव को कम करने के लिए वैश्विक दखल की मांग कर रहे हैं.
  • विश्व आर्थिक मंच 2020 में हिस्सा लेने दावोस पहुंचे हैं पाक पीएम
  • एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में भारत-पाक रिश्तों पर रखी बात
  • हर वैश्विक मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठा रहे हैं इमरान खान
दावोस:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि पद संभालने के ठीक बाद उन्होंने शांति के प्रस्ताव के साथ भारत के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से संपर्क किया तो उन्हें अवरोध का सामना करना पड़ा. विश्व आर्थिक मंच 2020 के सम्मेलन से इतर पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी' को दिए एक साक्षात्कार में खान ने यह भी कहा कि उन्होंने मोदी से कहा था कि अगर पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तानी संलिप्तता का कोई भी सबूत दिया गया तो पाकिस्तान सख्ती से कार्रवाई करेगा लेकिन इसकी बजाए भारत ने पाकिस्तान पर ही ‘बम फोड़' दिया.

पाकिस्तान के PM इमरान खान पर बॉलीवुड डायरेक्टर का निशाना, बोले-उन्हें कोच होना चाहिए था पीएम नहीं...

पिछले साल जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और गहरा गया. उसके बाद से खान तनाव कम करने के लिए लगातार वैश्विक दखल की मांग कर रहे हैं. साक्षात्कार में खान ने कहा कि उनका अटूट विश्वास है कि सैन्य तरीके से संघर्ष का समाधान नहीं हो सकता. खान ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया. लेकिन, प्रतिक्रिया देखकर वह भौचक रह गए . 

इमरान ने दावोस में उठाया कश्मीर का मुद्दा तो भारत ने दिया दो टूक जवाब- 'हताश हो गए हैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इसलिए...'

खान ने कहा कि उपमहाद्वीप में दुनिया के सबसे ज्यादा गरीब लोग हैं और गरीबी से मुकाबले के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि दो देशों के बीच हथियारों पर धन खर्च करने की जगह कारोबारी संबंध हो. यही बात मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कही. लेकिन अवरोध का ही सामना करना पड़ा . 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Narendra Modi, Pakistan, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com