विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2019

BJP का पलटवार, शहादत पर राजनीतिकरण का आरोप बेबुनियाद, 'विपक्षी दलों के बयान से खुश हुआ होगा पाकिस्तान'

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा जवानों की शहादत का राजनीतिकरण करने के आरोप को भारतीय जनता पार्टी ने 'बेबुनियाद' बताया. पार्टी ने कहा कि विपक्ष के बयान से केवल पाकिस्तान की सेना और उसकी मीडिया ही खुश हो रही है.

Also Read in
BJP का पलटवार, शहादत पर राजनीतिकरण का आरोप बेबुनियाद, 'विपक्षी दलों के बयान से खुश हुआ होगा पाकिस्तान'
वित्त मंत्री अरुण जेटली. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा जवानों की शहादत का राजनीतिकरण करने के आरोप को भारतीय जनता पार्टी ने 'बेबुनियाद' बताया. बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है तब इस तरह के बयान बाधा डालने वाले हैं. पार्टी ने कहा कि इससे केवल पाकिस्तान की सेना और उसकी मीडिया ही खुश हो रही है. वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने ट्वीट कर कहा, 'पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है, फिर विपक्ष क्यों सरकार पर यह आरोप लगा रहा है कि हमारे आतंकवाद निरोधक अभियानों का राजनीतिकरण किया जा रहा है.' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'पुलवामा में सीमा पार से हमला एक वास्तविकता है. बालाकोट अभियान भारत की अपनी संप्रभुता को बचाने के लिए आत्म रक्षा हेतु किया गया आतंकवाद विरोधी हमला था.'

 

 

 

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष का आह्वान करते हुए कहा, 'मेरी भारत के विपक्ष से अपील है, 'देश को एक स्वर में बोलने दीजिए.' बिना सोचे समझे दिए गए आपके बयान का उपयोग पाकिस्तान अपने पक्ष को मजबूती देने के लिए कर रहा है.' इससे पहले केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज भारत में 21 विपक्षी दलों की बैठक हुई और राहुल गांधी जी द्वारा उसमें जो प्रतिक्रिया आई वह बिलकुल बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि दो दिन से जैसा माहौल है, सब सेना को बधाई दे रहे हैं, सलाम कर रहे हैं और इसमें कोई राजनीति नहीं हुई है. जावडेकर ने कहा कि विपक्ष को सोचना चाहिए कि उनके बयान को कोई किस रूप में पेश कर सकता है. भाजपा ने इस क्रम में संवाददाताओं के समक्ष पाकिस्तानी मीडिया में भारत के विपक्षी दलों के बयान से जुड़ी रिपोर्ट भी दिखाई.

 

 

विपक्षी दलों की बैठक: सभी पार्टियों ने भारतीय वायुसेना की कार्रवाई की तारीफ की, कहा- शहादत पर राजनीति कर रही है बीजेपी

भाजपा नेता ने पूछा कि 21 पार्टियों के बयान से कौन खुश है, पाकिस्तान की सेना और वहां की मीडिया? जावड़ेकर ने कहा, 'जब देश पूरा एकजुट है तब इस तरह के बयान बाधा डालते हैं. विपक्ष को सोचना चाहिए क्या इस तरह के बयान इस समय उपयुक्त हैं.'

IAF Air Strike: कांग्रेस की अपील- जब तक सरकार न दे कोई सूचना, तब तक न शेयर करें कोई न्यूज

बता दें कि बुधवार को पाकिस्‍तान और भारत दोनों तरफ जवाबी कार्रवाई को लेकर खबरें जोरों पर रहीं. पाकिस्‍तान ने एलओसी इलाके में अपने लड़ाकू विमान से घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया. इस दौरान भारतीय वायुसेना के एक मिग विमान का नुकसान हो गया. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि हमारा एक पायलट लापता है. बाद में उसके पाकिस्‍तान में बंधक बनाए जाने की सूचना मिली. भरत ने पाकिस्‍तान के अधिकारियों को तलब किया और पाक में कैद पायलट को सुरक्षित वापस करने को कहा. इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ फिर से बातचीत का राग अलापा. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जंग हुई तो यह किसी के काबू में नहीं रहेगी. इमरान खान ने कहा कि हम भारत को बातचीत के लिए आ‍मंत्रित करते हैं.

युद्ध का विरोध करना युद्ध से घबराने की बात नहीं

इसके बाद देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ तकरीबन एक घंटे बात की. साथ में राष्‍ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अजित डोभाल भी उपस्‍थ‍ित थें. उच्‍चस्‍तरीय बैठक के बाद दिल्‍ली मेट्रो के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया और प्रत्‍येक दो घंटे पर स्‍टेशन कंट्रोलर को सूचना देने का भी निर्देश दिया गया. इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से 'मोस्‍ट फेवरेट नेशन' दर्जा वापस ले लिया था.

इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थे. 26 फरवरी की रात में वायुसेना ने अपने असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत के इस कार्रवाई का पूरी दुनिया ने समर्थन किया.

VIDEO; पाक के दावे पर विदेश मंत्रालय का बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAF Air Strike, IAF Attack, BJP, Prakash Javadekar, Arun Jaitley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com