विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2021

'कृषि कानूनों पर किसानों को कैसे भ्रमित किया जाए...': हरियाणा के BJP वर्कर ने बैठक में पूछा

BJP Meeting Gurugram : Video में बीजेपी कार्यकर्ता ने पूछा, किसान हमारी सुनने को तैयार नहीं हैं... उन्हें भ्रमित करना पड़ेगा. हमें इस बारे में आप (पार्टी नेता) कुछ सुझाव दें.

'कृषि कानूनों पर किसानों को कैसे भ्रमित किया जाए...': हरियाणा के BJP वर्कर ने बैठक में पूछा
किसानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर हरियाणा बीजेपी ने एक बैठक आयोजित की थी.
गुरुग्राम:

हरियाणा में कृषि कानूनों के मुद्दे पर संवाद के लिए बुलाई गई बीजेपी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी जमीनी हकीकत बताने में गुरेज नहीं किया. लेकिन बैठक से बाहर एक आए वीडियो ने पार्टी की किरकिरी करा दी है.

वहीं एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारियों से पूछ रहा है,  "कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हमारी सुनने को तैयार नहीं हैं, वे कृषि कानूनों के समर्थन में किसी भी तर्क पर बात नहीं करना चाहते. उन्हें भ्रमित करना पड़ेगा." गुरुग्राम में हुई इस बैठक में बीजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओपी धनखड़, खेल मंत्री संदीप सिंह और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है.

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी नेताओं और मंत्रियों से मिल रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि किसानों को कैसे बेवकूफ बनाया जाए. वे स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं कि किसान उनके तर्कों को कतई मानने को राजी नहीं हैं. यही बीजेपी का असली चेहरा है, जो किसानों को नहीं दिखता है."

किसान नवंबर के अंत से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. हजारों की तादाद में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हैं. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद हरियाणा, पश्चिमी यूपी के नेताओं को किसान नेताओं, खाप चौधरियों से मुलाकात कर उन्हें कृषि कानून के फायदे समझाने को कहा गया है. हालांकि किसान नेताओं से मिलने जा रहे बीजेपी के नेताओं को स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. किसान तीनों कृषि कानूनों की वापसी के साथ एमएसपी पर कानूनी गारंटी से कम कुछ भी मानने को तैयार नहीं हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Gurugram Meeting Video, Farmers Protest BJP, Farm Laws
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height